शिवपुरी नगर: रेलवे स्टेशन के पास से 4 पिस्टल, कट्टा-कारतूस के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ बनाया था VIDEO
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सौरभ चौहान को रेलवे स्टेशन के आगे रैक के पास से पकड़ा था। आरोपी सौरभ हथियारों की तस्करी के लिए खड़ा था। उसके बैग एक कट्टा, तीन पिस्टल और 17 राउंड बरामद किए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सौरभ चौहान पूर्व में आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था।