शिवपुरी नगर: कोतवाली थाने में सीएसपी और थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने किया शस्त्र पूजन, दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा
विजयादशमी पर्व के अवसर पर आज शनिवार की दोपहर ढाई बजे कोतवाली थाने में शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा। शस्त्र पूजा की यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। इस दौरान सीएसपी शिवपुरी ने सभी पुलिसकर्मियों को लोगों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई।