शिवपुरी नगर: शिवपुरी में मां काली का विसर्जन जुलूस निकाला गया, हजारों की संख्या में लोग हुए इकट्ठे, कंधों पर सवार थी मां काली
शिवपुरी में नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना का क्रम चला जिसमें नवमीं को शहर में स्थापित सभी पांडालों से मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सईसपुरा क्षेत्र में स्थापित मां काली की प्रतिमा का शनिवार को दशहरे के दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया। जिसमें विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। चारों ओर काली- काली जय महाकाली के जयकारे गूंजते रहे।