शिवपुरी नगर: शिवपुरी में तीन स्थानों पर रावण दहन, जुलूस निकालकर गांधी पार्क में 90 फीट के पुतले को जलाया गया
दशहरे पर जिले में तीन स्थान पर रावण के पुतले का दहन किया गया। शिवपुरी सिटी में सबसे ऊंचा 90 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। वहीं, सिद्धेश्वर मैदान में 51 फीट और काली माता मंदिर पर 48 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान रावण के पुतले के दहन को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। सभी जगह श्री राम के जयकारों से आसमान गुंजायमान रहा।