शिवपुरी नगर: विजय दशमी और स्थापना दिवस पर RSS ने विभिन्न मार्गों से निकाला पथसंचलन
शिवपुरी में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस और विजय दशमी के अवसर पर संघ द्वारा पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवकों का जगह जगह पुष्प वर्षाकार स्वागत किया गया। पथ संचलन के बाद स्वयं सेवकों ने एक दूसरे सहित जिलेवासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि आज विजयादशमी के दिन सन 1925 में संघ की स्थापना नागपुर में हुई थी।