सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवक पर की गई फायरिंग, 3 के विरुद्ध मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कटरा मस्जिद के पास पुरानी बुराई के चलते तीन बदमाशों ने युवक का रास्ता रोकर उस पर गोली चला दी। जो युवक के पास से निकल गए। घटना के बाद उक्त स्थान पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को देख तीनों आरोपी भाग गए। जिसके बाद युवक ने थाना में जाकर शिकायत की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।