सागर नगर: ग्राम बेरखेड़ी सुवंश के पास सागर-बीना मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत; 1 अन्य घायल
सागर -बीना मार्ग पर मंगलवार सुबह 6 बजे बेरखेड़ी सुवंश गांव के पास अज्ञात वाहन ने दो मोटर सायकिल सवारों को टक्कर मार दी। गढ़ाकोटा निवासी सेवकराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि राजेंद्र पटेल की मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान मौत हो गई, हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सागर निवासी अजय लारिया का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जिसकी हालत नाजुक है।