सागर नगर: भीषण गर्मी में 4 बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची विधवा महिला, आर्थिक मदद की लगाई गुहार; करंट लगने से पति की हुई थी मौत
जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम अगरा की रहने वाली पुष्पा अहिरवार के पति फूल सिंह अहिरवार की मौत 26 मार्च 2025 को करंट लगने से हो गई थी। फूल सिंह मजदूरी करते थे, और उनकी मजदूरी से पूरा घर का खर्च चलता था। महिला को शासन से आर्थिक मदद नहीं मिली। महिला पुष्पा का कहना है कि उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।बच्चों के पालन पोषण के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।