सागर नगर: मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्स कर्मचारी को 6 माह से नहीं मिला वेतन
मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्स कर्मचारी को विगत 6 माह से वेतन नहीं मिला जिससे अब उन्हें परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंप कर वेतन न मिलने संबंधी शिकायत की है। कर्मचारियों ने बताया हम लोग नौ कर्मचारी हैं जिन्हें वेतन नहीं मिल रहा।