सागर नगर: कलेक्टर की पहल: सभी मदिरा दुकानों पर क्यूआर कोड लगेगा, अधिक दाम पर बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर संदीप जीआर ने नई पहल करते हुए कहा कि सभी 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिकायत दर्ज कराने भी अपील की।क्यूआर कोड के माध्यम स उपभोक्ताओं को मदिरा के ब्राण्ड/लेबिल की वर्तमान निर्धारित विकय दरों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। विकय मूल्य के उल्लंघन की स्थिति में सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।