सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में शादी में जाने की बात पर दो बदमाशों ने युवक से मारपीट की, मामला दर्ज
कैन्ट थाना में आने वाले भगवानगंज में दो बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शादी में जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी भरत पिता मुन्नालाल अहिरवार निवासी भगवान गंज ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई।