गुमला: उपभोक्ता आयोग का बाइक चोरी के बीमा दावे पर बड़ा फैसला, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को ₹23,372 देने का आदेश
Gumla, Gumla | Aug 8, 2026 जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग गुमला ने बाइक चोरी से जुड़े बीमा दावा मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, गुमला को 45 दिनों के भीतर बीमा दावा राशि के रूप में कुल 23 हजार 372 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है।अधिवक्ता जयेंद्र शर्मा की बाइक चोरी हो गई थी। घटना के बाद दावे को खारिज कर दियाथा।