🚦 समस्तीपुर में नो हॉर्न जोन विकसित करने की पहल | सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को बस स्टैंड, समस्तीपुर में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री अभिषेक चौबे द्वारा निजी बस संचालकों, बस चालकों, ट्रक यूनियन एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिला न्यायालय, अनुमंडल कार्यालय, समाहरणालय, सदर अस्पताल से लेकर बारह पत्थर चौक तक के मार्ग को 'नो हॉर्न जोन' के रूप में विकसित करने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान सभी वाहन संचालकों एवं चालकों से अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग नहीं करने तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने में सहयोग की अपील की गई।
संबंधित कार्रवाई हेतु अग्रिम प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को भेजा गया है।
#NoHornZone #RoadSafety #TrafficAwareness #NoisePollution #SamastipurPolice #Samastipur #JilaPrashasanSamastipur #BiharPolice #SafeSamastipur #CMSamrat #Samratchoudhary
Home Department, Govt. of Bihar
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Patna, Bihar | Oct 31, 2026