आज दिनांक 31.10.2028 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान दस मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 17 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक एल प्राधिकार के रूप में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्ता डिहरी उपस्थित रहें। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान कामता दूबे, राजरूप चौधरी, राजरूप चौधरी, रंजन कुमार, मिथलेश यादव, रजनीश कुमार, राधेश्याम राम, निधि कुमारी, प्रमीला देवी, सतेन्द्र राम के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष एल मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को एल अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिए गए।
#IPRD
#BiharGovernment
#RohtasAdministration
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 31, 2026