Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

Samastipurpolice

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गणेश सहनी हत्याकांड का वांछित आरोपी बिट्टू कुमार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार। 

समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और ₹2,000 नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद हथियार के गणेश सहनी हत्याकांड में प्रयुक्त होने की बात सामने आई है। आरोपी बिट्टू कुमार पर पहले से हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

#Samastipur #SamastipurPolice #BreakingNews #CrimeNews #GaneshSahniMurderCase #BittuKumar #BiharPolice #ArmsAct #Tajpur #Halasai #BiharNews #StreamBihar #LatestNews #PoliceAction #CrimeUpdate

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गणेश सहनी हत्याकांड का वांछित आरोपी बिट्टू कुमार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार। समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और ₹2,000 नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद हथियार के गणेश सहनी हत्याकांड में प्रयुक्त होने की बात सामने आई है। आरोपी बिट्टू कुमार पर पहले से हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। #Samastipur #SamastipurPolice #BreakingNews #CrimeNews #GaneshSahniMurderCase #BittuKumar #BiharPolice #ArmsAct #Tajpur #Halasai #BiharNews #StreamBihar #LatestNews #PoliceAction #CrimeUpdate

Ujiarpur, Samastipur | Jul 26, 2026

BREAKING: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक तरफ़ा प्यार में की थी हत्या.....

समस्तीपुर जिले में चर्चित छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैनी ओपी क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी और कथित शूटर बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि 20 जुलाई को वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव में छात्रा सुमन कुमारी स्कूल जाने के दौरान दिनदहाड़े गोलीबारी की शिकार हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू कुमार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने समस्तीपुर जिले के एक ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार वैनी थाना क्षेत्र के चांदटोली का निवासी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार फायर किए गए खोखे भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग मुख्य वजह थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है।

#BreakingNews 
#SamastipurNews 
#CrimeNews 
#SamastipurPolice 
#Murder

BREAKING: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक तरफ़ा प्यार में की थी हत्या..... समस्तीपुर जिले में चर्चित छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैनी ओपी क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी और कथित शूटर बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि 20 जुलाई को वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव में छात्रा सुमन कुमारी स्कूल जाने के दौरान दिनदहाड़े गोलीबारी की शिकार हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू कुमार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने समस्तीपुर जिले के एक ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार वैनी थाना क्षेत्र के चांदटोली का निवासी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार फायर किए गए खोखे भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग मुख्य वजह थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है। #BreakingNews #SamastipurNews #CrimeNews #SamastipurPolice #Murder

Samastipur, Samastipur | Jul 25, 2026

खानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह मूर्तियां बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार। 

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महा मंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भगृह से चोरी हुई छह बहुमूल्य मूर्तियों के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई सभी छह मूर्तियां, दानपात्र की नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन (अर्टिगा) भी बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने समस्तीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा दरभंगा जिले के कई मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
#StreamBihar #Samastipur #Khanpur #TempleTheft #PoliceSuccess #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #MandirChori #Arrest #Recovery #BiharNews #HindiNews #LatestNews #SamastipurPolice #StreamBiharNews

खानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह मूर्तियां बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महा मंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भगृह से चोरी हुई छह बहुमूल्य मूर्तियों के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई सभी छह मूर्तियां, दानपात्र की नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन (अर्टिगा) भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने समस्तीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा दरभंगा जिले के कई मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। #StreamBihar #Samastipur #Khanpur #TempleTheft #PoliceSuccess #BreakingNews #BiharPolice #CrimeNews #MandirChori #Arrest #Recovery #BiharNews #HindiNews #LatestNews #SamastipurPolice #StreamBiharNews

Ujiarpur, Samastipur | Jul 23, 2026

प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार.

समस्तीपुर के चर्चित प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अहम खुलासा किया है। जानिए पूरी कार्रवाई और पुलिस ने क्या कहा।
#PrabhatChaudharyMurderCase #SamastipurPolice #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews PoliceAction Chakmehsi StreamBihar Samastipur BiharCrime LatestNews HindiNews

प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार. समस्तीपुर के चर्चित प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अहम खुलासा किया है। जानिए पूरी कार्रवाई और पुलिस ने क्या कहा। #PrabhatChaudharyMurderCase #SamastipurPolice #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews PoliceAction Chakmehsi StreamBihar Samastipur BiharCrime LatestNews HindiNews

Ujiarpur, Samastipur | Jul 19, 2026

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर, ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं व्यवसायी संघ के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, ओवरब्रिज से संबंधित समस्याएं, साफ-सफाई, जलनिकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आमजनों एवं व्यवसायियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति एवं अधोसंरचनात्मक समस्याओं के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।
बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष रूप से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का प्रतीक है तथा सभी समुदायों को मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, व्यवसायी संघ के सदस्यों एवं आमजनों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक का समापन आपसी सहयोग, समन्वय एवं भाईचारे की भावना के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संकल्प के साथ किया गया।
#samastipur #BJPNEWS #SamastipurPolice #trendingnews #trendingreels #viral #nonfollowersシ゚

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर, ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं व्यवसायी संघ के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, ओवरब्रिज से संबंधित समस्याएं, साफ-सफाई, जलनिकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आमजनों एवं व्यवसायियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति एवं अधोसंरचनात्मक समस्याओं के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष रूप से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का प्रतीक है तथा सभी समुदायों को मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, व्यवसायी संघ के सदस्यों एवं आमजनों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक का समापन आपसी सहयोग, समन्वय एवं भाईचारे की भावना के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संकल्प के साथ किया गया। #samastipur #BJPNEWS #SamastipurPolice #trendingnews #trendingreels #viral #nonfollowersシ゚

Samastipur, Samastipur | Jun 24, 2026

Latest Samastipurpolice News Videos - Watch the Latest News of July 30, 2026 | Public App