पटना ग्रामीण: बाकरगंज में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की गाड़ी के सामने ज़मीन पर बैठे अभ्यर्थी, महिला अभ्यर्थी फूट-फूट कर रोई
बाकरगंज स्थित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद BPSC TRE 3 के अभ्यर्थियों ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव किया। वहीं जब मंत्री सुनील कुमार अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो अभ्यर्थी मंत्री सुनील कुमार के गाड़ी के सामने नीचे जमीन पर बैठ गए।