पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन लालू प्रसाद यादव के समर्थक धूमधाम से मना रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर तलवार से 78 किलो का लड्डू काटा। मौके पर लालू प्रसाद यादव के समर्थक लालू प्रसाद यादव के समर्थन में खूब नारे लगाते हुए भी नजर आए।