पटना ग्रामीण: मंत्री जीवेश मिश्रा ने पटना में मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
बुधवार की दोपहर 3 बजे बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने अधिकारियों के साथ पटना में मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि 1,289 मीटर लंबे नाले में से 1,200 मीटर नाले को ढंकने का काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है।