पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पैर पकड़ महिला अभ्यर्थी ने BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग की
BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे भारी संख्या में अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय पहुंच गए और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेर लिया। इतना ही नहीं भाजपा कार्यालय पहुंचे सभी अभ्यर्थी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए।