पटना ग्रामीण: मैनपुरा में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की हुई मौत
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में मंगलवार की देर रात करीब 11:45 बजे अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल का इलाज अभी भी जारी है। बुधवार दोपहर 12:02 बजे SDPO विधि व्यवस्था 2 नीतिश चंद्र धारिया ने मामले की जानकारी दी है।