पटना ग्रामीण: पार्टी से निष्कासित होने के बीच तेज प्रताप यादव ने पिता को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी
लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है ऐसे में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।