कोंडागांव: कोंडागांव के बॉयज स्कूल में 12वीं के छात्र के साथ हुई मारपीट, गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
आज दोपहर जिला मुख्यालय स्थित बॉयज स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अनस अंसारी पिता हाशिम अंसारी निवासी रोजगारी पारा के साथ मारपीट हुई है। जिसके चलते उनके आंख के पास गंभीर चोट लग गई है। बताया जा रहा है स्कूल के ही उनके सहपाठी के साथ उनकी किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में किशोर अनस अंसारी बुरी तरह जख्मी हो गया।