कोंडागांव: अमरावती में हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 216 आवेदन में से 94 आवेदनों का तत्काल किया गया निराकरण
जिले माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम अमरावती में शुक्रवार को जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 216 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें 94 आवेदनों का निराकरण तत्काल शिविर में किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए है । साथ ही दिव्यांगजनो को बैशाखी का वितरण भी किया गया ।