सारठ: परसबनी टोले में जलजमाव पर ग्रामीणों का विरोध, MLA चुन्ना सिंह बोले- जल्द होगा समाधान
सारठ शांति चौक स्थित परसबनी टोले के सड़क में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने रविवार शाम 4 बजे विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि बरसात के दिनों में जलजमाव होने से आवागमन में परेशानी होती है, स्कूली बच्चे को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुखिया से लेकर विधायक तक को समस्या से अवगत कराया गया, समाधान नहीं हो रहा है। वही MLA चुन्ना सिंह ने सार्थक पहल का भरोसा दिया है