आनंदपुरी: महुवाल गांव में अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप, उसे जंगल में छोड़ा गया
आनंदपुरी ग्राम पंचायत कड़दा के महुवाल गांव में किसान के खेत में करीब सात फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसान कानु पिता हमजी पटेल के खेत में अजगर दिखाई देने पर उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।