घाटमपुर: सजेती में पावर हाउस के पीछे कपड़े फैलाते वक्त करंट की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर हुई मौत
सजेती में पावर हाउस के पीछे शनिवार को घर पर कपड़े फैलाते हुए मजदूरी करने वाले 58 वर्षीय दयाराम निषाद की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर धवल सिंह तोमर ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की खबर सुनकर गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।