नईसराय: शादी के नाम पर ठगी, न शादी कराई न रुपए लौटाए, कलेक्टर को दिया आवेदन
नई सराय थाना क्षेत्र के सॉदोह निवासी एक युवक ने शाढ़ौरा निवासी दो युवतियों पर शादी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पीड़ित युवक ने गुरुवार को कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिया है। हालांकि, इस सम्बन्ध में नई सराय पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई हैसांदोह निवासी दीपक रघुवंशी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में युवतियों के खिलाफ आरोप लगाएहैं