बांसगांव: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में आयोजित विशाल मानसिक जन जागरूकता शिविर में विधायक डॉ0 विमलेश पासवान ने किया जागरूक
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम में आयोजित विशाल मानसिक जन जागरूकता शिविर एवम ओ0पी0डी0 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बांसगांव के विधायक डॉ0 विमलेश पासवान ने कहा कि मानसिक रोग से डरना नहीं चाहिए इसका इलाज समय से करायें जिससे मानसिक रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।