मनोहरथाना: मनोहर थाना नगर पालिका चुनाव में 13 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, 66 उम्मीदवार मैदान में
मनोहरथाना नगरपालिका चुनाव के नाम वापसी के आखरी दिन स्थिति साफ। 31 अगस्त तक कुल 94 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से 15 नामांकन खारिज हो गए थे। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को 13 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसमें से चार वार्डो में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला, 9 वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला, व अन्य वार्डो मे तीन से अधिक उम्मीदवार चुनाव मेदान में है