#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क अभियान जारी, सरासू और सौण्डल क्षेत्र में लोगों से की मुलाकात
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने प्रेम प्रकाश जी की अध्यक्षता में सरासू और सौण्डल क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रीमती हिमांशी देवी, सिद्धि देवी, सरस्वती देवी, दीपा देवी, पूनम देवी, आशा देवी, सोहन सिंह, रामलाल सहित अन्य लोगों से भेंटवार्ता कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया।
इसके बाद अरुणा कुमार ने मिरचौड़ा नगर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मातवर सिंह असवाल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
🤝 जनसंपर्क के जरिए जनता से जुड़ाव, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास।
#अरुणा_कुमार #कांग्रेस #जनसंपर्क_अभियान #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड_कांग्रेस
Pauri, Garhwal | Oct 22, 2026