कनवास: 16 मार्च को दरा नाल में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा, रविवार रात 11 से सोमवार सुबह 6 बजे तक यातायात रहेगा बंद
Kanwas, Kota | Mar 15, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा घाटी में लगने वाले जाम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां 16 मार्च रविवार को दरा घाटी में पड़ने वाली नाल में डामरीकरण का कार्य किए जाने के कारण यातायात बंद रखने का फैसला किया गया है। सार्वजनिक विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कोटा के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता ने इसके लिए कोटा एसपी को एक पत्र लिखा है।