त्रियुगीनारायण में गूंजी आस्था की गूंज… भगवान विष्णु को अर्पित हुई हरियाली!!
वामन द्वादशी पर्व से पहले भगवान शिव पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में धुर्वाष्टमी के अवसर पर वर्षों पुरानी हरियाली पर्व की पौराणिक परंपरा धूमधाम से निभाई गई।
ग्रामीण महिलाओं ने सात दिन पहले अपने घरों में जौ की हरियाली उगाई। पर्व के दिन वेद मंत्रोच्चार के बीच हरियाली को त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचाया गया, जहां विधि-विधान से पूजन के बाद सबसे पहले इसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित किया गया।
इसके बाद हरियाली को गांव के घर-घर ले जाया गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को हरियाली भेंट की और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
हरियाली केवल परंपरा नहीं, बल्कि खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
खास बात यह है कि वामन द्वादशी मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी हरियाली का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
#त्रियुगीनारायण #हरियालीपर्व #धुर्वाष्टमी #वामनद्वादशी #भगवानविष्णु #रुद्रप्रयाग #Uttarakhand #SanatanParampara #DevBhoomi #ViralNews