नंदा देवी बड़ी जात के मार्ग पर बवाल!! सुतोल-कनोल के ग्रामीण भिड़े, मारपीट में कई चोटिल!! यात्रा मार्ग पर अचानक मचा हड़कंप, विवाद ने लिया हिंसक रूप!!
चमोली जिले में चल रही नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के मार्ग पर शनिवार को सुतोल और कनोल गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#ब्रेकिंग_न्यूज #चमोली #नंदादेवीबड़ीयात्रा #सुतोल #कनोल #NandaDeviRajJat #Chamoli #Uttarakhand #PahadTak