कोरांव: नीति आयोग की टीम ने कोरांव के कई गांवों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भलुहा में पुष्टाहार निर्माण इकाई को भी देखा
नीति आयोग भारत सरकार की टीम ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विकासखंड कोरांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों से संवाद भी किया। टीम में सुभाष चंद्रा निदेशक मत्स्य पालन पशुपालन डेयरी मंत्रालय भारत सरकार शामिल रहे। विकासखंड एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ निदेशक पहुंचे थे।