मंडला: सात मांगों को लेकर सीएमएचओ ऑफिस पहुंचकर एएनएम एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Aug 17, 2026 सोमवार को 5 बजे एएनएम कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर संयुक्त एएनएम एसोसिएशन कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर सात मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। संघ ने आरोप लगाया कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और तकनीकी व कार्यालयीन त्रुटियों का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।