कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने चैक बाउंस मामले में फरार वारंटी को पदमपुर सुखरो से किया गिरफ्तार
कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी चैक बाउंस से सम्बंधित वारण्टी सुनील कुमार को उसके घर पदमपुर सुखरो से शुक्रवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।