कोटद्वार: पौड़ी पुलिस के प्रयासों से शिक्षा से वंचित 4 बच्चों का क्रैडल पब्लिक स्कूल कोटद्वार में हुआ एडमिशन
एएसपी कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि ऑपरेशन मुक्ति पुलिस टीम द्वारा पूर्व में कोटद्वार क्षेत्र में चिह्नित किये गये बच्चों में से 4 बच्चों का दाखिला क्रैडल पब्लिक स्कूल सिंबलचौड कोटद्वार स्कूल में कराया गया। साथ ही सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया।