कोटद्वार: चेक बाउंस से संबंधित मामले में फरार वारंटी को कोटद्वार में पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी चैक बाउंस से सम्बंधित वारण्टी आशीष सुंदरियाल को उसके घर पदमपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारंटी गुरुवार दोपहर 2 बजे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र आरक्षी मुकेश कुमार शामिल रहे।