कोटद्वार: झंडा चौक कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार दोपहर 1 बजे झंडा चौक पर नेशनल हेराल्ड घोटाले में लिप्त कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए साफ़ संदेश दिया कि देश को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।