कोटद्वार: कोटद्वार में 4.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा माल गोदाम रोड़ रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति के कब्जे से 4.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त प्रदीप को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया।