Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

मृतक सुनील कुशवाहा की पत्नी अंजू ने क्या कहा जानिए...

Prithvipur, Niwari | Jan 14, 2026

MORE NEWS

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने छात्राओं, किशोरियों और महिलाओं को किया जागरूक
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, निवाड़ी द्वारा पृथ्वीपुर स्थित श्री विद्यासागर बाल संस्कार विद्यालय एवं शासकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नए शैक्षणिक सत्र में मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसके उपयोग के बारे में भी बताया गया। 

बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं को भी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं तथा बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

इसी क्रम में विद्यालय परिसर में आयोजित महिलाओं की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में मिशन शक्ति, सखी हब, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह निषेध तथा महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
सायंकाल शासकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त एक प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई। इसके उपरांत छात्रावास की बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, लक्ष्य निर्धारित करने, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं ने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, निवाड़ी से केस वर्कर राखी नायक, सोनाली एवं काउंसलर नीलम नायक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रावास अधीक्षक का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Childline1098 #JansamparkMP #niwari

वन स्टॉप सेंटर की टीम ने छात्राओं, किशोरियों और महिलाओं को किया जागरूक -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, निवाड़ी द्वारा पृथ्वीपुर स्थित श्री विद्यासागर बाल संस्कार विद्यालय एवं शासकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें नए शैक्षणिक सत्र में मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसके उपयोग के बारे में भी बताया गया। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं को भी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं तथा बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में आयोजित महिलाओं की बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में मिशन शक्ति, सखी हब, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह निषेध तथा महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। सायंकाल शासकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त एक प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई। इसके उपरांत छात्रावास की बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, लक्ष्य निर्धारित करने, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं ने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, निवाड़ी से केस वर्कर राखी नायक, सोनाली एवं काउंसलर नीलम नायक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रावास अधीक्षक का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Childline1098 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी ने उप जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया
--
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीना व्यास के मार्गदर्शन, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी श्रीमती सोनम वर्मा के द्वारा शुक्रवार को सब जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली जेल में 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बंदी निरुद्ध नहीं पाया गया। न्यायाधीशगण ने बंदियों का तैयार हो रहे भोजन को चेक किया गुणवत्तायुक्त पाया जेल में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई। 02 दंडित एवं 101 विचाराधीन कुल 103 बंदी पाए गए।

#jansamparkMP #niwari

प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी ने उप जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया -- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीना व्यास के मार्गदर्शन, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवाड़ी श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी श्रीमती सोनम वर्मा के द्वारा शुक्रवार को सब जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली जेल में 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बंदी निरुद्ध नहीं पाया गया। न्यायाधीशगण ने बंदियों का तैयार हो रहे भोजन को चेक किया गुणवत्तायुक्त पाया जेल में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई। 02 दंडित एवं 101 विचाराधीन कुल 103 बंदी पाए गए। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

सेवानिवृत्ति समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी दुबे को दी गई भावभीनी विदाई
--
जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवी दयाल दुबे अपनी लंबी और गौरवशाली शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद ने श्री डीडी दुबे को जीवन के इस नए पड़ाव में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री दुबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी भविष्य की कामना की। इस विशेष और भावुक क्षण पर श्री दुबे अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए और अपनी सेवा यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार तलैया, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री दुबे को पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।

#सेवानिवृत्ति_समारोह #jansamparkMP #niwari

सेवानिवृत्ति समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी दुबे को दी गई भावभीनी विदाई -- जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवी दयाल दुबे अपनी लंबी और गौरवशाली शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद ने श्री डीडी दुबे को जीवन के इस नए पड़ाव में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री दुबे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी भविष्य की कामना की। इस विशेष और भावुक क्षण पर श्री दुबे अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए और अपनी सेवा यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार तलैया, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री दुबे को पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। #सेवानिवृत्ति_समारोह #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 31, 2026

नवीन कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश करने के अवसर पर आज सुबह 09:00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

#DistrictAdministration #jansamparkMP #niwari

नवीन कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश करने के अवसर पर आज सुबह 09:00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। #DistrictAdministration #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 29, 2026

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
--
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा एवं गुरु के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ अमित पांडे  ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। महर्षि वेदव्यास के आदर्शों का अनुसरण करते हुए विद्यार्थियों को सतत अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र आरोलिया ने किया एवं आभार श्री संतोष रजक द्वारा किया गया व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

#JansamparkMP #niwari

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन -- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा एवं गुरु के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ अमित पांडे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। महर्षि वेदव्यास के आदर्शों का अनुसरण करते हुए विद्यार्थियों को सतत अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र आरोलिया ने किया एवं आभार श्री संतोष रजक द्वारा किया गया व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

मृतक सुनील कुशवाहा की पत्नी अंजू ने क्या कहा जानिए... - Prithvipur News