कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने हेतु उनकी क्षमता विकास सत्र, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं स्वास्थ्य पहल के हितार्थ कार्यक्रम का आयोजन
--
माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में सिविल न्यायालय ओरछा में उल्लास अभिनव एक प्रयोग अंतर्गत कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने हेतु उनकी क्षमता विकास सत्र, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं स्वास्थ्य पहल के हितार्थ कार्यक्रम का आयोजन सिविल न्यायालय ओरछा की वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश एवं विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह के मुख्य अतिथ्य में ओरछा न्यायालय के वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश उमेश भगवती तथा न्यायिक मजिस्टे आशीष शर्मा की विशिष्ट अतिथ्य में आयोजित किया गया।
उल्लास अभिनव एवं प्रयोग अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारीगण के बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध वं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश भावना सिंह तथा न्यायिक मजिस्टेट उमेश भगवती व आशीष शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर न्यायाधीश भावना सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमारे जीवन का अभिन्न अंग है ये हमें पढ़ाई या काम के तनाव से राहत देती है साथ ही ये हमारे छिपे हुये गुणों को बाहर लाती है और हमें पुरानी परंपराओं व कला से जोड़कर रखती है, सांस्कृतिक गतिविधियां हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती तथा नृत्य, संगीत और नाटक हमारी लोक कलाओं को जीवित रखते है इससे मन प्रसंन्न रहता है तथा मिलकर काम करने से भाईचारा और टीम भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश उमेश भवगती ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां सिर्फ मनोरंजन नहीं है ये हमारे व्यक्त्वि का विकास करती है हम सभी को मिलकर ऐसी गतिविधियों में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित की गयी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयुषी गौतम द्वितीय स्थान पर यशस्वी श्रीवास्तव तृतीय पर संगीता कुशवाहा रही तथा नृत्य प्रतिभोगिता में आर्या तिवारी प्रथम अग्रिमा यादव द्वितीय तथा विनायक श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहें इसी प्रकार से चित्रकला प्रतियोगिता में निहाल गौतम प्रथम पलक वर्मा द्वितीय तथा दिव्यांश यादव तृतीय स्थान पर रही है जिन्हें न्यायाधीशगण द्वारा शील्ड व प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदाय किया जाकर पृरूषकृत किया गया। कार्यक्रम में अंत में न्यायिक मजिस्टेट आशीष शर्मा द्वारा सभी प्रतियोगिगण अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बांर संघ के सचिव के,के. श्रीवास्तव ग्रामीण स्वावंलवन संस्था के डायरेक्टर रामप्रकाश अधिवक्ता अशोक यादव संतोष पटैरिया, मनोज रावत विधिक सहायक आरिफ खान नाजिर दिनेश अहिरवार माया बंशकार सहित अन्य लोग तथा बच्चें उपस्थित रहें।
#jansamparkMP #niwari