संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का बाबई और पुछीकरगुवां में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की आगामी 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा' रविवार, 23 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत बाबई, पिपरा, बपरौली और पुछीकरगुवां पहुंची।
कलश रथ यात्रा के गांवों में प्रवेश करते ही पूरा माहौल गुरुदेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।पुष्पवर्षा और आरती से हुआ अभिनंदनयात्रा के स्वागत के लिए दोनों ग्राम पंचायतों में भारी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश के साथ यात्रा की अगवानी की। जगह-जगह रथ पर विराजमान संत रविदास जी के तैलचित्र की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गुरु महाराज के चरणों में ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया। तथा समरसता का संकल्पयात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन और वक्ताओं ने संत रविदास जी के 'सहो साझि करिहो जनम छूटे' और 'ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न' के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को जाति-पाति, छुआछूत और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा समाज में समरसता स्थापित करने का 'समरसता संकल्प' दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है।
#SantRavidasJayanti #jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026