मिहींपुरवा: मिहींपुरवा -नानपारा मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू, पहले दिन मैलानी से नानपारा के लिए दो ट्रेनें चलीं
नानपारा-मैलानी मीटरगेज रेलखंड पर सोमवार, 16 नवंबर से ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो गया। पहले दिन मैलानी से नानपारा के लिए दो ट्रेनें चलाई गईं। नानपारा से मैलानी के लिए कोई ट्रेन नहीं चली। भीरा खीरी-पलियाकला के बीच पुराने रेल कटान स्थल पर पानी रिसने के कारण सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।