मिहींपुरवा: आजमगढ़ पुरवा गांव में आम के पेड़ के नीचे तेंदुए के चार शावक कैमरे में कैद, ग्रामीणों में दहशत
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत आजमगढ़पुरवा गांव में एक मादा तेंदुआ अपने चार शावकों के साथ देखी गई है। घनी आबादी के बीच खेत में तेंदुए के परिवार को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।