मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट में मिले तेंदुए के दो शावकों के शव, बड़े जानवर के हमले में मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज में रविवार को तेंदुए के दो शावकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण के खेत में मिले इन शावकों के शरीर पर गहरे घाव के निशान थे।अडगौडवा और मनगौढिया ग्राम पंचायतों के बीच खेतों में शावकों के शव देखकर ग्रामीणों ने मोतीपुर रेंज कार्यालय को सूचना दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा