कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की सुजौली रेंज अंतर्गत मोहकमपुरवा गाव में दहशत का कारण बना हुआ तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। कई दिनों से जारी तलाश और निगरानी के बाद वन विभाग के हाथ लगा।दरअसल कुछ दिन पहले मोहकमपुरवा गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची शहजल घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया था।