सुनेल: फिसलन से बचने के लिए ग्रामीणों ने कादरनगर के पास पुलिया पर खोदी नाली
Sunel, Jhalawar | Aug 20, 2024 सुनेल क्षेत्र के कादर नगर के पास नाले की पुलिया पर काई जमने से दिन में कई लोग फिसल कर हादसे का शिकार हो रहे हैं।जिससे बचने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिया पर खुदाई कर नाली बना दी है।कादर नगर व उन्हेल के बीच स्थित नाले की पुलिया पर लगातार पानी बहने के कारण बड़ी मात्रा में काई जमा हो गई है,जिस पर फिसल कर प्रतिदिन कई लोग चोटिल हो रहे हैं।