छपरा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना अध्यक्षों ने अपने-अपने थाना में अपराध गोष्ठी की बैठक की
Chapra, Saran | Sep 3, 2026 छपरा में आयोजित अपराध गोष्ठी में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना में बैठक आयोजित कर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उनके अक्षरशः अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,