Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
rahulrathore506
#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #localnews
Konch, Jalaun
| Oct 12, 2026
#कोंच
#जालौन
#konchnews
#उरई
#localnews
MORE NEWS
#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #रामलीला
Konch, Jalaun | Oct 12, 2026
Konch, Jalaun | Oct 12, 2026
#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #localnews
Konch, Jalaun | Oct 12, 2026
Konch, Jalaun | Oct 12, 2026
घट स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ, मां की साधना में जुटे लोग जलाभिषेक के लिए देवी मंदिरों में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, पूजन अर्चन कर मांगी सुख-शांति नवरात्र जागरण मंचों पर भी विराजमान कराए गए शक्ति स्वरूपा मां के विभिन्न स्वरूप कोंच। शारदीय नवरात्र अर्थात शक्ति उपासना और भक्ति साधना का प्रमुख पर्व रविवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से सनातनी घरों में घट स्थापन के साथ ही प्रारंभ हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त से ही देवी मां के जलाभिषेक के लिए महिलाओं और युवतियों का विभिन्न देवी मंदिरों में जमावड़ा शुरू हो गया था। इसके साथ ही नगर में कमोवेश आधा सैकड़ा देवी जागरण मंचों के कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिष्ठापना पूरे भक्तिभाव से कराई है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे देवी भजनों और मैया की भेंटों से वातावरण दुर्गामय हो उठा है। सनातनी घरों में विधि विधान से घट स्थापन किए गए। इसी कलश को दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर नौ दिन तक भक्ति भाव से पूजा अर्चना करने का विधान है। अलस्सुबह से ही प्रसिद्ध बड़ी माता, सिंहवाहिनी, बोदरी माता, अनंदी माता, हुल्का देवी, शीतला माता, धनुताल स्थित काली माता, राजराजेश्वरी हिंगलाज माता आदि देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं खासतौर पर महिलाओं ने जाकर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया और सुख-शांति की कामना की। सायं वेला में दर्शनार्थियों का तांता देवी मंदिरों में शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। वहीं नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पार्श्व में मां गायत्री, सर्राफा बाजार में मां काली, मारकंडेयश्वर मंदिर पर मां गौरी, चंदकुआं पर मां सिंहवाहिनी, सेवढ़ा कुआं के समीप मां महिषासुर मर्दनी सहित नगर भर में करीब आधा सैकड़ा दुर्गा पंडालों में देवी प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई है। नवरात्र महोत्सव के पहले दिन देवी मंदिरों और पंडालों के आसपास सुरक्षात्मक दृष्टि से पुलिस व्यवस्था देखने को मिली।
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026
#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #jalaunnews
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026
सड़कों के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी: विधायक बोले पालिकाध्यक्ष, नगर का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है गांधी नगर में दो नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया जनप्रतिनिधियों ने कोंच। कस्बे में नवरात्र के पहले दिन रविवार को हाल ही में निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष ने करते हुए जनता को समर्पित कर दी। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना पटेल भी खासतौर पर मौजूद रहीं। विधायक ने कहा, इन सड़कों के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा, नगर का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां भी जरूरत होगी वहां विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्ड नंबर एक गांधीनगर में सुप्रसिद्ध सिंहवाहिनी मंदिर के समीप लालू झा के मकान से नायक के मठ तक 260 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क का लोकार्पण किया है, इसके निर्माण पर करीब 44 लाख की लागत आई है। इसके साथ ही मुन्ना परदेशी के मकान से वीरेंद्र श्रीवास के मकान तक 27 लाख रुपए की लागत से 214 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विद्वतजनों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच किया गया। इलाकाई सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने सड़कों के निर्माण पर पालिका का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ईओ मोनिका उमराव, जेई अरुण कुमार, वार्ड सभासद महेंद्र कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, विनोद सोनी, ओपी कुशवाहा, ठेकेदार विनय प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। #कोंच
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026
जयंती पर धूमधाम से निकाली गई महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा भगवान द्वारिकाधीश और अग्रसेन महाराज के रथों पर हुई पुष्प वर्षा कोंच। महाराज अग्रसेन जयंती पर रविवार को नगर में गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान द्वारिकाधीश महाराज, महाराज अग्रसेन और कुलदेवी लक्ष्मी के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल भवन से हुआ। महिलाएं और युवतियां सिर पर आम्रपत्तों से सुसज्जित कलश रखकर चल रही थीं, जबकि पुरुष हाथों में ध्वज-पताकाएं लेकर महाराज अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और महाराज अग्रसेन की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा लवली चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार और रामगंज होते हुए सागर चौकी तिराहे पहुंची। यहां से चंदकुआं के रास्ते स्टेट बैंक होते हुए यात्रा पुनः अग्रवाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद हवन-पूजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं सभासदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं, नासिर पेट्रोल पंप पर राठौर समाज सेवा समिति ने यात्रा का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान दिलीप राठौर, पंकज राठौर, अनूप राठौर, सेठ सौरभ सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनीष भदौरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता आनंद, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026